बुलंदशहर। टांडा स्टेडियम में 28 सितंबर को प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल लिए जाएंगे। क्रीड़ाधिकारी नूर हसन ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सब-जूनियर बालक वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का जन्म 31 दिसंबर 2010 के बाद का होना चाहिए और उनका वजन 60 किलोग्राम से कम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 29 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा। प्रतियोगिता का आयोजन सात अक्तूबर से आजमगढ़ में किया जाएगा।