बुलंदशहर। जनपद में प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत दो क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। एक क्षेत्राधिकारी को नवीन तैनाती मिली है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी यातायात भरत कुमार सोनकर को क्षेत्राधिकारी अनूपशहर नियुक्त किया गया है।
वहीं, क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव को क्षेत्राधिकारी अपराध, साइबर अपराध नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार शाही के उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर क्षेत्राधिकारी यातायात नियुक्त किया गया है।