फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अवैध पिस्टल के साथ जूनियर हाईस्कूल का प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक को अवैध पिस्टल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधानाध्यापक के साथ दो किशोरों को भी पुलिस ने तमंचा सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर व दोनों किशोरों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अनूपशहर रामकरन सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद पुलिस ने अंधियार मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक चालक सतवीर सिंह निवासी जटपुरा के पास पुलिस को अवैध पिस्टल बरामद हुई। जिसके बाद बाइक पर बैठे दोनों किशोरों की भी पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास भी तमंचे बरामद हुए। पूछताछ के दौरान सतवीर अहार थाना क्षेत्र के गांव मौहरसा स्थित जूनियर हाईस्कूल में प्रधान अध्यापक निकले। पुलिस ने बाइक सीज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन




होगी विभागीय कार्रवाई

बीएसए लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि प्रधानाध्यापक के पास अवैध पिस्टल मिलने की जानकारी मिली है। विभागीय जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें