बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जिले में कनिष्ठ सहायक की लिखित परीक्षा 29 जून को 17 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। परीक्षा में सात हजार से अधिक परीक्षा परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गुलावठी व खुर्जा नगर क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह नौ से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। एक पाली में 7,392 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
बताया कि परीक्षा कराने के लिए सेक्टर, स्टेटिक व जोनल मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक जल्द नियुक्त कर दिए हैं। जिन केंद्रों पर परीक्षा होगी वहां पर सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे और परीक्षार्थियों पर निगरानी रखी जाएगी।