फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लापरवाही पर जोखाबाद चौकी प्रभारी निलंबित, कई के कार्य क्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लापरवाही पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कोतवाली सिकंदराबाद की जोखाबाद चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया है। थाना कोतवाली नगर की डिप्टी गंज चौकी प्रभारी अजीत कुमार को जोखाबाद चौकी प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना कोतवाली नगर की ऊपरकोट चौकी प्रभारी नितिन शर्मा को प्रभारी चौकी दादरी गेट कोतवाली सिकंदराबाद, काेतवाली देहात की सहकारी नगर चौकी प्रभारी देवा सिंह को डिप्टी गंज चौकी प्रभारी, कस्बा चौकी प्रभारी गुलावठी संजेश सिंह को प्रभारी चौकी सहकारी नगर, चौकी प्रभारी दादरी गेट सिकंदराबाद सोनू को कोतवाली जहांगीराबाद, चौकी प्रभारी जौली सिकंदराबाद हरीश कुमार गंगवार को थाना औरंगाबाद, थाना खुर्जा देहात से रामवीर सिंह को प्रभारी चौकी जौली, पुलिस लाइन से विपिन कुमार को चौकी प्रभारी ऊपरकोट कोतवाली नगर और आनंद कुमार को पुलिस लाइन से गुलावठी कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें