जहांगीराबाद। ऑनलाइन ठगी के आरोप में झारखंड पुलिस द्वारा नगर के मौहल्ला मैमरान में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। झारखंड पुलिस पूछताछ के लिए युवक को अपने साथ ले गई।
नगर में चार दिन पूर्व झारखंड पुलिस क्षेत्र के मोहल्ला मैमरान में पहुंची। मोहल्ला स्थित एक युवक के घर पर दबिश दी। मकान में ही आरोपी युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद पूछताछ करते हुए आरोपी को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने झारखंड पुलिस के एक अधिकारी के रिश्तेदार के साथ ठगी की थी। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि नगर के एक युवक को साइबर ठगी के मामले में पूछताछ करने के लिए झारखंड पुलिस ले गई है। संवाद