फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नवादा गांव में दो मकानों से लाखों के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव नवादा में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाकर नकदी और सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, अभी चोरों का पता नहीं लग सका है। पीड़ितों ने बताया कि वारदात के वक्त वह सो रहे थे, सुबह होने पर उन्हेंं घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव नवादा निवासी सलीमुद्दीन खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर की रात घर के सभी लोग नीचे सो रहे थे, जबकि छत पर बने कमरे से सोने-चांदी के गहने और नकदी रखी हुई थी। सुबह जब वह ऊपर वाले कमरे में गए तो वहां का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने कमरे में रखे गहने व नकदी चोरी कर ली थी।
इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके घर के पीछे रहने वाले सुखवीर सिंह के घर से भी सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान चोरी हो गया। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ ही गांव में उनके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। देहात कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें