फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर के डिजिटल लॉकर से 25 लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। घर के डिजिटल लॉकर में रखे करीब 25 लाख रुपये के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी हो गई। जीवन गीत कॉलोनी निवासी पीड़ित ने परिवार के ही सदस्यों पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित भास्कर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर में डिजिटल लॉकर बनाया हुआ है। जिसका पासवर्ड केवल उन्हें ही पता है और वह खुद ही उसका संचालन करते हैं। आरोप लगाया कि करीब चार माह पहले उन्होंने लॉकर में सोने के तीन गले के सेट, पांच सोने की चेन, 10 अंगूठी, चार सोने की बिस्किट, दो गणेश और दो ओम लॉकेट, एक गोल्ड अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, छह जोड़ी ईयर रिंग, चार नोज पिन, चार लोंग, दो कानों की बाली, दो जोड़ी पाजेब और कुछ टूटा हुआ सोना व 50 हजार की नकदी रखी देखी थी।
आरोप लगाया कि चार अक्तूबर को जब उन्होंने अपना लॉकर खोलकर देखा तो उसमें रखे जेवरात और नकदी नहीं थी। बताया कि घर में उनके अलावा पत्नी, पुत्री-पुत्र, भांजा और नौकर रहते हैं। आशंका जताई कि घर के ही किसी सदस्य द्वारा लॉकर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें