फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तहसीलदार के मकान से चार लाख के गहने-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के चिरंजीव विहार में तहसीलदार स्वाति गुप्ता के मकान के ताले तोड़कर करीब चार लाख के गहने व नकदी चोरी कर लिए। स्वाति गुप्ता उस समय परिवार के साथ लखनऊ गई हुई थीं। रविवार को वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। स्वाति गुप्ता हापुड़ में तैनात हैं।
विज्ञापन

चिरंजीव विहार सेक्टर-6 में रहने वाली स्वाति गुप्ता बताया कि यहां उनके ससुर राजेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को वह ताला लगाकर परिवार के साथ लखनऊ गई थीं। रविवार को वापस लौटीं तो घर के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोर उनके घर से डेढ़ लाख की नकदी और करीब ढाई लाख कीमत के गहने चोरी कर ले गए। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अंदेशा है कि चोर दीवार फांद कर घर के अंदर घुसे हैं। चोरों की तलाश के लिए का सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें