फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ और देवर बने दानव: यूपी में तमंचे के बल पर लूटी भाभी की अस्मत, पति आया घर तो की उसकी जमकर पिटाई

Thu, 16 Mar 2023 09:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

खुर्जा क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि छह फरवरी को उसके जेठ व देवर ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेठ और देवर द्वारा भाभी के साथ तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मकान को बेचकर अन्य जगह जाने के लिए आरोपी दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन

खुर्जा क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि छह फरवरी को उसके जेठ व देवर ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब उसका पति घर लौटा तो आरोपियों ने उसके साथ भी पिटाई की और घर से सोने के कुंडल, छह हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लूटा और चले गए।

आरोपियों ने धमकी दी कि यदि मामले में कोई शिकायत दी गई तो बच्चों समेत उसकी हत्या कर दी जाएगी। आरोप है कि आठ मार्च को फिर से आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हुए पिटाई की। साथ ही दबाव बनाया कि अपना मकान बेचकर अन्यत्र रहने के लिए चली जाए। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके छह वर्षीय पुत्र की पटककर हत्या का प्रयास किया। एसएसपी ने शिकायत के आधार पर खुर्जा पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भाभी के साथ देवर ने की छेड़छाड़
बुलंदशहर के एक मोहल्ला में देवर ने भाभी के साथ छेड़छाड़ करते हुए विरोध करने पर मारपीट कर दी। आरोप है कि जबरन घर में घुसा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर पुलिस को शिकायत देकर धमेड़ा अड्डा क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है, जबकि देवर नोएडा में कबाड़ी का काम करता है। आरोप है कि दो सप्ताह पहले उसका देवर जबरन उसके घर में घुस आया और गाली गलौंच करते हुए छेड़छाड़ की। जब आरोपी की करतूत का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। 
विज्ञापन

जब उसने शोर मचाया तो पड़ोस के कई लोग मौके पर पहुंचे, जिसके चलते आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी से जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें