फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की बिजली सप्लाई बाधित करने पर जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप की बिजली सप्लाई बाधित करने पर जेई निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। नलकूप की बिजली सप्लाई बाधित करने पर जेई इंद्रेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पहासू के किसान राकेश गोयल ने संभव पोर्टल पर शिकायत की थी।
बुधवार को ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने संभव पोर्टल पर जनसुनवाई की थी। पहासू क्षेत्र के किसान राकेश गोयल ने जेई इन्द्रेश कुमार और लाइनमैन राजू पर नलकूप की बिजली सप्लाई बाधित करने की शिकायत की थी। सप्लाई प्रभावित होने के कारण किसान ने फसल सूखने की बात कही थी। इस पर ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश देते हुए जेई और लाइनमैन पर कार्रवाई करने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के एमडी ने जेई को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जेई इंद्रेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जांच शुरू करा दी गई है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें