बुलंदशहर। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने स्याना क्षेत्र के गांव खाद मोहननगर में स्टेडियम बनवाने के लिए 90 लाख रुपये दिए हैं। स्टेडियम की सौगात मिलने पर रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर खुशी मनाई।
जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने गांव खाद मोहननगर में बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम देकर युवाओं को खेल में प्रोत्साहित करने का काम किया है। इससे युवाओं में जोश और खुशी की लहर है। बताया कि इससे पहले जयंत चौधरी ने गांव भटौना व लखावटी में भी स्टेडियम बनाने के लिए पूर्व में राशि दी जा चुकी हैं।
जिला संयोजक डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि उनकी इस पहल से खिलाड़ियाें को लाभ मिलेगा। ग्राम प्रधान रेनू दहिया ने स्टेडियम की सौगात देने पर जयंत चौधरी का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला महासचिव मोहित सिरोही, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मांगे राम खटीक, पंडित मुकेश शर्मा, अतुल चौधरी, मोंटी चौधरी, आकाश चौधरी, कपिल, विनोद, मुकेश व नरेश आदि मौजूद रहे।