फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे-91 किया जाम, सांसद के बोर्ड पर पोती कालिख

Sat, 20 Feb 2016 11:52 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में आरक्षण की आग से बुलंदशहर भी झुलस गया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जाटों ने  हाइवे-91 पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने हाइवे किनारे भाजपा सांसद भोला सिंह के बोर्ड पर कालिख पोत अपनी भड़ास निकाली। आरक्षण की मांग पूरी नहीं होने तक भाजपा नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देने का एलान किया।


हरियाणा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाट समुदाय के लोग सुबह करीब 11 बजे गंगा नगर आवासीय क्षेत्र के सामने एनएच-91 पर पहुंचे।

हाइवे किनारे सभा कर हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पास ही भाजपा सांसद भोला सिंह के बोर्ड पर कालिख पोत कर सांसद के खिलाफ नारेबाजी की।

 इसके बाद हाइवे पर दिल्ली और बुलंदशहर की ओर आने वाले वाहनों को जाटों ने जबरन रोक दिया। करीब 45 मिनट तक जाट हाइवे पर डटे रहे। सूचना पर एसडीएम विवेक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जाटों को समझाया। जाटों ने एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर भाकियू के प्रदेश सचिव मांगे राम त्यागी, भाकियू के जिलाध्यक्ष बिसन सिंह सिरोही,  विरेंद्र सिंह मलिक, सुरेंद्र सिंह, लाखान सिंह, चौधरी तुषार, चौधरी मोहित, अंकित चौधरी, किशन जाट, सूनो चौधरी, रमित सिरोही, विपुल प्रधान, भुपेंद्र सिंह, सुरेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें