फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: पत्नी की हत्या में जेल में बंद पति की मौत, तबीयत खराब होने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Thu, 11 May 2023 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

2019 से बंद बंदी बलवीर सिंह निवासी गांव नंगला ताजपुर थाना बरहन जनपद आगरा की बुधवार की देर रात तबीयत खराब हो गई। जिसे कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होते देख बंदी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के जिला कारागार में 2019 से बंद बंदी बलवीर सिंह निवासी गांव नंगला ताजपुर थाना बरहन जनपद आगरा की बुधवार की देर रात तबीयत खराब हो गई। जिसे कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होते देख बंदी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिकंदराबाद पुलिस ने बंदी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भिजवाया। आगरा से पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे परिजनों ने बताया कि बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव सूरतपुर में बलवीर सिंह की बेटी की ससुराल है। चार वर्ष पूर्व बलवीर अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ बेटी और दामाद से मिलने सूरतपुर गांव आए थे। बेटी की ससुराल में बलवीर और उसकी पत्नी संगीता के बीच कहासुनी हो गई। इससे आक्रोशित बलवीर सिंह ने चाकू से गोदकर संगीता की हत्या कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें