फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईपीएस विजय प्रकाश को मिला राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुलिस पदक; गाजियाबाद के भी कई अधिकारी सम्मानित

Mon, 13 Mar 2023 11:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर/गाजियाबाद

सार

आईपीएस विजय प्रकाश को इससे पूर्व वर्ष 2012 में वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक, व सराहनीय सेवा के लिए भी वर्ष 2012 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगड़ी गेसूपुर निवासी आईपीएस विजय प्रकाश ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एयरपोर्ट सेक्टर में आईजी के पद पर तैनात हैं। गत 26 जनवरी को उन्हें राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई थी। रविवार को हैदराबाद के हकीमपेट में स्थित सीआईएसएफ की राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी में स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे थे। उन्होंने आईपीएस विजय प्रकाश को गत 26 जनवरी को घोषित राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया। आईपीएस विजय प्रकाश को इससे पूर्व वर्ष 2012 में वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक, व सराहनीय सेवा के लिए भी वर्ष 2012 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका गांव में अन्य परिवार रहता है। लेकिन, उनका गांव में आना जाना लगा रहता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गाजियाबाद के इन पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक और प्रशंसा चिन्ह
कल्पना सक्सेना अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट गाजियाबाद को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रात किया है। इनके अलावा सुरेन्द्र नाथ तिवारी पुलिस उपायुक्त, ग्रामीण कमिश्नरेट गाजियाबाद को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक, रजनीश कुमार उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद को पुलिस महानिदेशक यूपी का प्रशंसा चिन्ह रजत, दिनेश कुमार पी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त,अपराध/मुख्यालय कमिश्नरेट गाजियाबाद को प्रशंसा चिन्ह हीरक मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें