फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अमीपुर बांगर में 24 लाख की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। क्षेत्र के गांव अमीपुर बांगर में 24 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया गया जाएगा। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुगम हो, जिससे उनकी आसानी से नगरीय क्षेत्रों तक पहुंच बढ़े। यातायात सुगम होने से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी। वही ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेगी। किसान भी आसानी से अपनी फसलों को बेचने के लिए नगरीय क्षेत्र पहुंच सकेंगे, जिससे उन्हें फसलों का उचित दाम मिलेगा और किसानों की आय बढ़ेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें