फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन के बाद गन्ना पेमेंट पर देना होगा ब्याज

Fri, 04 Mar 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर।
विज्ञापन
गन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारी, किसान और चीनी मिल प्रबंधकों के बीच बकाया गन्ना भुगतान को लेकर वार्ता हुई। किसानों ने बकाया पेमेंट के संबंध में डीएम को समस्याए गिनाई। इस पर डीएम ने कहा कि 14 दिनों के बाद पेमेंट करने वाली शुगर मिलें किसानों को ब्याज समेत बकाया भुगतान करें।
विज्ञापन



भाकियू के जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह सिरोही ने बताया कि जिले के किसान अपने जनपद की तीन और हापुड़ की दो मिलों पर गन्ना आपूर्ति करते हैं। हापुड़ की दो मिलों सिंभावली शुगर मिल पर 1.89 करोड़ और ब्रजनाथ शुगर मिल पर 2.44 करोड़ रुपये किसानों को बकाया है। नवंबर 2015 से पेमेंट अटका हुआ है। पेमेंट के लिए किसान धरने पर बैठ चुके हैं। इस संबंध में शासन-प्रशासन से भी गुहार लगाई गई। मगर मिल प्रबंधकों ने अब तक बकाया भुगतान नहीं किया है।

डीएम ने किसानों को बताया कि पेराई सत्र 2015-16 में अनुपयुक्त प्रजाति के गन्ने का रेट 275 रुपये, सामान्य प्रजाति 280 रुपये और अगैती प्रजाति का रेट 290 रुपये था। किसानों को पेमेंट दो किश्तों में देने की व्यवस्था है। पहली किश्त पेराई के 14 दिन के बाद 230 रुपये की दर से किया जाना था।
विज्ञापन


द्वितीय चरण का पेमेंट पेराई समाप्ति की तिथि से तीन माह के भीतर होना है। डीएम बी. चंद्रकला ने बताया कि कैबिनेट में हुए निर्णय के मुताबिक देरी से पेमेंट करने वाले मिल प्रबंधक किसानों को ब्याज समेत भुगतान करें।

अब ऐसा ही करना होगा, नहीं तो कार्रवाई होगी। सहकारी शुगर मिल, अनामिका शुगर मिल, साबितगढ़ शुगर मिल, ब्रिजनाथ शुगर मिल और रजपुरा शुगर मिल संभल के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान भाकियू के पदाधिकारियों ने केन मैनेजर लोकेंद्र की हत्या का मामला उठाया। डीएम ने सहकारी शुगर मिल प्रबंधक से कहा कि लोकेंद्र कुमार की बेटी को जूनियर हाईस्कूल में नियुक्ति दिलवा कर अवगत कराए।

केन मैनेजर की कुछ दिन पूर्व गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। एडीएम प्रशासन विशाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह, मांगेराम त्यागी,  सुशील कुमार शर्मा, वीरपाल तेवतिया मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें