फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता 27 को

Sat, 14 Nov 2015 05:37 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में 27 नवंबर को अंतर विश्वविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में मेरठ व सहारनपुर मंडल के कॉलेजों की टीमें भागीदारी करेंगी।
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज में हिंदी विभाग की एचओडी डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘वर्तमान परिवेश में कॉलेज की डिग्री रद्दी का कागज बनकर रह गई है’रहेगा।

इसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों से दो-दो छात्रों की टीम को शामिल किया जाएगा। टीम में शामिल एक छात्र पक्ष और दूसरा विपक्ष की भूमिका निभाएगा।

प्रत्येक प्रतिभागी को अपना पक्ष रखने के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा। जीतने वाले प्रतिभागी को शील्ड प्रदान की जाएगी। जबकि सर्वश्रेष्ठ पांच वक्ताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा के अनुसार अंतर विश्वविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्व. महेश चंद गुप्त की स्मृति और कॉलेज की हीरक जयंती के उपलक्ष्य में करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मेरठ और सहारनपुर मंडल के 50 से अधिक कॉलेज भागीदारी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें