औरंगाबाद। नगर पंचायत कार्यालय औरंगाबाद के सभागार में मंगलवार की दोपहर व्यापारियों संग अतिक्रमण को लेकर बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत के ईओ रोहित सिंह ने व्यापारियों को नाले के आगे हो रहे अतिक्रमण को तीन दिन के भीतर हटाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मानसून से पहले नालों की सफाई की जानी है। इसलिए व्यापारी स्वयं पक्का अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए व्यापारियों से वेंडिंग जोन बनाने की बात कही। व्यापारियों ने एक सुर में स्थानीय पुलिस पुलिस चौकी के सामने खाली पड़े कांजी हाउस की जमीन पर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव ईओ के समक्ष रखा। ईओ में मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही।
प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के पूर्व अध्यक्ष राजीव कौशल ने कहा कि बूढ़े बाबू के मेला मैदान की जमीन पर अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसकी जल्द से जल्द नापतोल कराकर मंदिर प्रशासन को जमीन सौंपी जाए। लेखपाल राजेश यादव ने एडीएम सदर से जमीन की पैमाइश के आदेश कराकर जल्द ही नापतोल का भरोसा दिलाया। बैठक में व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, युवा अध्यक्ष नरेश वर्मा, बबलू अग्रवाल, नितिन सिंघल, दिनेश कौशिक आदि मौजूद रहे। संवाद