फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी छुट्टी पर, महिला इंस्पेक्टर के इस्तीफे के मामले की जांच नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी छुट्टी पर, महिला इंस्पेक्टर के इस्तीफे के मामले की जांच नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसपी क्राइम पर अभद्रता का आरोप लगा महिला इंस्पेक्टर आरती सोनी द्वारा इस्तीफा देने के मामले में पुलिस अधीक्षक के अवकाश पर होने के कारण शुक्रवार को भी कोई जांच नहीं हो सकी। महिला इंस्पेक्टर ने ड्यूटी पर आईं और कहा कि वह एसपी के लौटने का इंतजार कर रही हैं। वह एसपी से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगी। इंस्पेक्टर ने कहा कि वह अस्वस्थ हैं और मानसिक दबाव में हैं।
बृहस्पतिवार को एसपी क्राइम ने कई थान, चौकी प्रभारियों एवं शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारियों को पुलिस कार्यालय में बुलाकर विभिन्न शिकायती पत्र के संबंध में समीक्षा की थी। बताया गया कि एक मामले को लेकर शिकायत प्रकोष्ठ की प्रभारी महिला इंस्पेक्टर को उन्होंने फटकार लगाई। इस घटना के बाद महिला इंस्पेक्टर द्वारा एसएसपी को व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेज दिया गया था। इस इस्तीफे में महिला इंस्पेक्टर ने एसपी पर अपने कार्यालय में बुलाकर अभद्रता करने और नौकरी से बर्खास्त कर देने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस मामले में कार्यवाहक एसएसपी/एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने आरोपों ंको सिरे से नकार दिया था। शुक्रवार को पीड़ित महिला इंस्पेक्टर आरती सोनी अपने कार्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि वह किसी भी तरह की अनुशासनहीनता नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा अफसरों को भेज दिया है, फ़िलहाल एसएसपी अभी अवकाश पर हैं। उनके लौटने पर वे उनसे मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी देकर शिकायत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी चर्चित रहीं हैं इंस्पेक्टर आरती
जानकारी के अनुसार महिला इंस्पेक्टर आरती पूर्व में भी चर्चाओं में रही हैं। बताया गया कि वर्ष 2017 में गाजियाबाद में तैनाती के दौरान उन्होंने मेरठ के सिविल लाइन थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने एक अन्य महिला पुलिस अफसर पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने व अन्य आरोप लगाए थे। उक्त प्रकरण भी काफी चर्चाओं में रहा था।
उचित निर्णय लेेंगे
अभी अवकाश पर हूं। चार्ज लेने के बाद प्रकरण को देखकर उचित निर्णय लिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें