फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान गायब मिले दरोगा, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान गायब मिले दरोगा, निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह को ड्यूटी स्थल से गैर हाजिर मिलने वाले दारोगा को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। दरोगा की थाना स्तर से गुलावठी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग के लिए ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन दोनों अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो दरोगा गायब थे। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने अन्य पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि ड्यूटी में लापरवाही न बरती जाए। गुलावठी थाने में तैनात एसआई अनिल कुमार की ड्यूटी गुलावठी तिराहे पर लगाई गई थी। सोमवार की रात जब दोनों अधिकारी ड्यूटी चेक करने के लिए निकले तो तिराहे पर केवल एक होमगार्ड और एक सिपाही मिले। जब दरोगा के बारे में पूछा गया तो वह बताने में असमर्थ रहे। जिसके बाद जिलाधिकारी ने दारोगा को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें