फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से गायब मिले 55 शिक्षकों का काटा एक-एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण से गायब मिले 55 शिक्षकों का काटा एक-एक दिन का वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित बीआरसी कार्यालय पर पिछले दिनों निपुण भारत अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर के आखिरी दिन बीएसए उसका निरीक्षण करने पहुंचे तो दोपहर बाद भी सभी शिक्षक गायब मिले। इस पर बीएसए ने प्रशिक्षण शिविर से गायब मिले 55 शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि निपुण भारत के तहत कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं में भाषा और गणित का ज्ञान बढ़ाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले की सभी 16 बीआरसी पर क्षेत्र के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए चार दिवसीय शिविर लगाए जा रहे हैं। दिवाली से पहले जहांगीराबाद ब्लॉक स्थित बीआरसी पर भी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर चार दिवसीय था और शिविर के आखिरी दिन जब उसका निरीक्ष्ण किया गया तो दोपहर में सभी शिक्षक गायब मिले। इसका कारण पता किया तो बताया गया कि त्योहार के चलते सभी शिक्षक जल्द चले गए। लेकिन शिविर शाम पांच बजे तक जारी रहना चाहिए था। इस लापरवाही पर इस दिन शिविर में शामिल होने वाले सभी शिक्षकों की सूची तलब की गई। इस सूची में 55 शिक्षक शामिल थे और इन सभी का एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन जितने भी शिक्षक शामिल हुए उन्हें दोबारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही तिथि जारी कर दी जाएगी। बीएसए ने चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निपुण भारत अभियान केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना में शामिल है। इसके लिए जो भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उनका सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को हरहाल में पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें