फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में भरभराकर गिरी दीवार: छिन गई मासूम की सांसें...दादी-दादा घायल; देखें हादसे का वीडियो

Tue, 20 Jan 2026 08:41 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के शिकारपुर कस्बे के मौहल्ला चैनपुरा में घर की दीवार गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे में बच्चे के दादी-दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य किया।
 
विज्ञापन
मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कस्बे के मौहल्ला चैनपुरा में अचानक घर की दीवार गिरने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बच्चे के दादी-दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी शिकारपुर से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक राहत बचाव कार्य में जुट गए। शिकारपुर कोतवाली पुलिस और अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहे। वहीं, शिकारपुर तहसील प्रशासन के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बच्चे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें