ककोड़। ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव झाझर निवासी नजर मोहम्मद (35) मंगलवार को झाझर में प्रकाश हास्पिटल के पास स्थित खेत में फंसे भूसे के ट्रैक्टर-ट्राली को अपने ट्रैक्टर से निकलवा रहे थे। इसी दौरान नजर मोहम्मद का ट्रैक्टर पलट गया और वह ट्रैक्टर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान मंगलवार की रात में 12 बजे नजर मोहम्मद की मौत हो गई। नजर मोहम्मद का 11 साल का बेटा है और वह भूसे का कार्य करता था। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। नजर मोहम्मद की अचानक मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद