फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। खुर्जा–शिकारपुर मार्ग पर मोहल्ला भीमनगर खेड़ा के वेयरहाउस में ट्रक और गेट के बीच फंसकर घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मेरठ में मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि भीमनगर खेड़ा निवासी मनोज उर्फ मंत्री (35) बुधवार को वेयरहाउस में ट्रक में चावल लोड करा रहे थे। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि ट्रक पीछे करते समय मनोज ट्रक और गेट के जाल के बीच फंस कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी शिकारपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें