फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। समाजसेवी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समाजसेवी गांव गोविला थाना जहांगीरपुर निवासी रोहित ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि चोला क्षेत्र के गांव गांगरौल निवासी अमित ने रफ्तार के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बना रखी है। वह काफी समय से हिंदू देवी-देवताओं पर अपनी सोशल मीडिया आईडी से अभद्र टिप्पणी कर रहा है। भगवान श्रीराम पर भी उसने अभद्र टिप्पणी की। आरोपी से इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करने के लिए कहने पर वह एससीएसटी एक्ट में जेल भिजवाने, जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी द्वारा देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से क्षेत्र के लोगों में रोष है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें