फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: ताला तोड़कर मकान में लाखों की चोरी की वारदात, सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार की नकदी ले उड़े चोर

Sun, 08 Mar 2026 03:06 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर में जनपद में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सिरोधन में बीती रात एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार पशुओं की रखवाली के लिए अपने घेर में सो रहा था। सूचना मिलने के बाद सिकंदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। चोर सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार की नकदी ले उड़े। 

विज्ञापन


कायस्थवाड़ा चौकी क्षेत्र के गांव सिरोधन निवासी पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका परिवार रात में अपने मवेशियों की रखवाली के लिए घर के बाहर बने घेर में सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया। जब परिवार की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ करीब 50 हजार रुपये की नकदी भी गायब है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें