फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पहले चरण में 2.02 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी डीबीटी की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पहली बार सत्र शुरू होते ही डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का लाभ देने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 2.02 विद्यार्थियों को डीबीटी की धनराशि मिलेगी। चयनित प्रति छात्र को 1200 रुपये मिलेंगे। अभिभावक इस राशि से यूनिफार्म, बैग ओर जूता समेत अन्य सामान खरीद सकेंगे।
जिले में 2399 परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के आधार फीडिंग का कार्य तेज गति से हो रहा है। अब तक 2.02 लाख विद्यार्थियों का आधार फीडिंग हो गया है। इन छात्र-छात्राओं को पहले चरण में शामिल करते हुए विभाग ने पूरा डाटा शासन के लिए भेज दिया है। अफसरों का कहना है कि इन छात्र-छात्राओं को डीबीटी के तहत मिलने वाली राशि इसी माह के अंत तक मिलने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर अभी करीब 68 हजार बच्चों के आधार फीडिंग के अलावा अन्य दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। इनमें 18 हजार ऐसे बच्चे हैं, जिनका पिछले दिनों ही नया प्रवेश हुआ है। इन बच्चों को भी योजना का लाभ दिलाने के लिए काम जारी है। इन सभी का पूरा डाटा जल्द फीड कर शासन को भेज दिया जाएगा, ताकि उन्हें भी योजना का जल्द लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बता दें कि विगत वर्ष परिषदीय विद्यालयों में 30 हजार से अधिक बच्चे डीबीटी की धनराशि से वंचित रह गए थे। अधिकारी लगातार दावा करते रहे कि सभी बच्चों को राशि मिलेगी। लेकिन बच्चों के आधार नहीं बनने और अन्य दस्तावेज पूरे नहीं हुए थे। तमाम अभिभावकों के बैंक खाता नंबर या तो गलत थे या फिर सक्रिय नहीं थे। यह बच्चे पूरे शिक्षण सत्र राशि न मिलने पर बिना यूनिफार्म और बैग आदि के स्कूल आते रहे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों को डीबीटी का लाभ दिलाने के लिए विभाग की ओर कार्य तेजी से चल रहा है। 2.02 लाख बच्चों को डीबीटी का लाभ दिलाने के लिए डाटा फीड कर शासन को भेज दिया है। इन बच्चों को इसी माह के अंत तक राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें