फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि के अभाव में अटकी ‘अमृत योजना’

Fri, 30 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
सीवर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
करोड़ों रुपये से सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए आई अमृत योजना भूमि के अभाव में अटक गई है। शहर में तीन स्थानों पर जगह नहीं मिल पाने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इस योजना के परवान चढ़ने से शहर में जलभराव की समस्या पर हद तक लगाम लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर के सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए अमृत योजना के तहत 583 करोड़ रुपये के बजट से एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण होना है। जल निगम ने एसटीपी के लिए मोहनकुटी को चिह्नित किया है।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए शहर में सात स्थानों पर आईपीएस (इंटरमीडिएटर पंपिंग स्टेशन) बनना था। चार स्थानों पर पालिका की जमीन चिह्नित कर ली गई, लेकिन तीन स्थानों के चुनाव के लिए अधिकारी मशक्कत कर रहे हैं।
विज्ञापन


निर्माणदायी संस्था ने आईपीएस निर्माण के लिए जीआईसी, जीजीआईसी और नुमाइश मैदान के आसपास जगह मांगी है लेकिन प्रशासन अब तक इसकी स्थापना के लिए जगह उपलब्ध नहीं करा सका है।

जलभराव की समस्या होगी कम
एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के निर्माण से शहर को जलभराव से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा नालों का गंदा पानी काली नदी या फिर गंगा में नहीं जाएगा। एसटीपी से साफ होने वाला पानी को गंगा या काली नदी में डाला जाएगा। इसके अलावा इस पानी का उपयोग सिंचाई के लिए भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बोले अफसर
एसटीपी का निर्माण जल्द होना चाहिए। शहर में जलभराव की समस्या आम है। गली-मोहल्लों में थोड़ी सी बारिश से ही जलभराव हो जाता है। विजय गुप्ता, साठा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें