फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में लेखपालों का हल्लाबोल

Sat, 16 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रर्द्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद/अनूपशहर (ब्यूरो)। वेतन विसंगति को दूर करने, लेखपाल का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सदर तहसील पर लेखपालों ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और राजस्व मंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। सिकंदराबाद में भी लेखपालों ने लेखपाल संघ के नेतृत्व में तहसील पर धरना दिया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 

यशपाल सिंह, नंद किशोर, सुभाष राठी, सुभाष लोधी, घनश्याम सैनी आदि लेखपाल शामिल रहे। खुर्जा में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने लामबंद होकर तहसील परिसर पर हल्ला बोलते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम खुर्जा को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है। संघ के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, संतपाल, रामबाबू, धर्मवीर, राजेंद्र शर्मा, अमरपाल, सचिन राना, रामगोपाल और नरेंद्र सिंह आदि लेखपाल शामिल रहे।

अनूपशहर तहसील में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर रोष जताते हुए मांग पूरी करने की मांग की। एसडीएम राहुल यादव ने ज्ञापन लेते हुए शासन को भेजने का आश्वासन दिया। संघ के अध्यक्ष तेजदत्त शर्मा, अतुल कुमार, चंद्रभान सिंह, साबिर, रतनवीर सिंह, देवकुमार, मुकेश गुप्ता, रामनिवास, खालिद, इरफान, खुशीराम, ओमपाल, कुणाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें