फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिल्ली- सहारनपुर मार्ग की मरम्मत को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

विज्ञापन
दिल्ली सहारनपुर मार्ग की टूटी सड़क। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी से गुजर रहे दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। जर्जर हो रहे इस मार्ग की मरम्मत के लिए शासन ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस मार्ग की मरम्मत पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मार्ग की मरम्मत की काफी समय से मांग उठ रही थी।
विज्ञापन

दिल्ली के शिव विहार से निकल मंडोला तक करीब 12 किलोमीटर इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों और पार्षदों ने सड़क की मरम्मत की मांग सांसद से भी की थी। लोकनिर्माण विभाग की यह सड़क 18 मीटर चौड़ी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राम राजा ने बताया कि प्रस्ताव अगस्त में शासन को भेजा था। अब शासन से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। सड़क के सुदृढ़ीकरण के साथ ही डिवाइडर की भी मरम्मत का काम कराया जाएगा।

बारिश में होता है जलभराव
गड्ढों की वजह से बारिश के दिनों में इस मार्ग पर जलभराव होता है। वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग और जन प्रतिनिधियों से मांग की गई। इस सड़क के बनने से सबसे ज्यादा फायदा लोनी के लोगों को होगा। सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि बारिश से पहले इस मार्ग का उन्होंने भी निरीक्षण किया था। इस रोड की मरम्मत के लिए उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारियों से संपर्क कर इसे ठीक कराने के लिए कहा गया था। बारिश के दिनों में इस सड़क पर जलभराव से लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसके साथ ही जल निकासी के लिए जो नाला बनाया है वह भी ठीक नहीं है उसे भी ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

-
135 सड़कों का शुरू हुआ पैचवर्क
गाजियाबाद। बारिश में टूटी सड़कों की मरम्मत का काम लोकनिर्माण विभाग ने शुरू करा दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रामराजा ने बताया कि करीब 135 सड़कों पर काम शुरू करा दिया गया है। 15 नवंबर तक लोकनिर्माण विभाग की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें