फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर आए दामाद को ससुराल पक्ष ने पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। समसपुर गांव में शनिवार शाम को घर पर आए दामाद को ससुराल पक्ष ने पीट दिया। इसमें पत्नी के भाई ने दामाद पर लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी नरेश ने बताया कि उनके बड़े भाई वेद प्रकाश के ससुरालवाले गांव में ही रहते हैं। आरोप है कि शनिवार को जब वेदप्रकाश ससुराल में गए तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की और लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व ईंटों से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मामले में नरेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें