फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सइएन ने नगर में अवैध बिजली की लाइन डालते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन ने नगर में अवैध बिजली की लाइन डालते पकड़ा
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर क्षेत्र में दो जेई मिलकर साठगांठ कर अवैध लाइन डलवा रहे थे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी। खंभे भी लगवा दिये, लेकिन लाइन डालने के दौरान एक्सईएन को सूचना मिली। एक्सईएन शहर मौके पर पहुंचे और दोनों जेई को मौके से पकड़ लिया। मामले में एक्सईएन कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन में अवैध लाइन खिंचवाने का रिवाज पुराना है। कभी संविदा के कर्मचारी तो कभी विभागीय अधिकारी अवैध लाइन खिंचवाकर विभाग को चूना लगाते हैं। हैरान की बात तो यह है कि बड़े अफसरों की नाक के नीचे यह सब होता रहता है, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगती है। बीते दिनों रमपुरा क्षेत्र में दो जेई मिलकर अवैध लाइन खिचंवा रहे थे। इसमें एक विवादित संविदा कर्मचारी भी शामिल था। सूत्रों की मानें तो करीब दो लाख रुपये में सेटिंग की गई थी। शहर एक्सईएन शिवकुमार को अवैध लाइन खींचने की सूचना मिली। जिसके बाद एक्सईएन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रमपुरा क्षेत्र में अवैध लाइन खींचने का प्रयास किया जा रहा था। खंभे भी लगा दिये गये थे। मामले में शामिल सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शिवकुमार, एक्सईएन शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें