फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर में चल रही शस्त्र बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़

सार

खंडहर में चल रही शस्त्र बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़बुलंदशहर।इसके बाद पुलिस टीम ने उस स्थान की घेराबंदी शुरू कर दी।दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध असलाह डिमांड पर तैयार कर सस्ते दामों में बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडहर में चल रही शस्त्र बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में खुर्जा रोड पर स्थित एक खंडहर में चल रही शस्त्र बनाने की अवैध फैक्टरी का पुलिस ने राजफाश किया है। मौके से दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। बने-अधबने तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण और सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि रविवार देर रात सिकंदराबाद पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान जानकारी मिली कि खुर्जा रोड स्थित एक खंडहरनुमा मकान में कुछ शातिर अपराधी अवैध रूप से शस्त्र बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने उस स्थान की घेराबंदी शुरू कर दी। भनक लगने पर एक आरोपी मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। दो आरोपियों सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के प्राणगढ़ निवासी विक्की और नितिन को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के पास से सात तमंचे, तीन कारतूस, एक अधबना तमंचा बरामद किया गया है। हथियार बनाने के उपकरण और बड़ी मात्रा में सामान भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध असलाह डिमांड पर तैयार कर सस्ते दामों में बेच दिया करते थे। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें