संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। गांव बिलसूरी स्थित श्याम सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को 75वीं माध्यमिक विद्यालय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्वामी दयाल भटनागर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। ऊंची कूद प्रतियोगिता में इफरा और गोला फेंक में नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
स्वामी दयाल की कोच मुनीत पाल ने बताया कि अंडर-17 के तिहरी कूद में विद्यालय की इफरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। नेहा ने गोला फेंक, चक्का फेंक में पहला, तनु ने भाला फेंक में पहला और तिहरी कूद और ऊंची कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वर्षा ने जेवलिन थ्रो में दूसरा, पद चाल में पहला और वरदाहूर ने पद चाल, चक्का फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में अंजली ने शॉट पुट, जेवलीन थ्रो, पदचाल में पहला स्थान प्राप्त किया। आरती ने तिहरी कूद, गोला फेंक में दूसरा और चक्का फेंक में पहला स्थान हासिल किया। डीपी ने 800 मीटर दौड़ में दूसरा, लक्ष्मी ने भाला फेंक, लंबी कूद में दूसरा और पदचाल में पहला स्थान प्राप्त किया। बताया कि स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राएं तीन से पांच अक्तूबर तक गुलावठी में डीएनआईसी में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रधानाचार्या दीप्ति भदौरिया ने बताया कि स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।