फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुझसे बात नहीं करोगी तो नहीं होने दूंगा शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। मुझ से अगर बात नहीं करोगी तो तुम्हारे फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा और तुम्हारी शादी नहीं होने दूंगा। युवती के बात नहीं करने पर आरोपी युवक उसे धमकी दे रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव निवासी युवक पिछले चार-पांच दिनों से रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसपर बात करने के लिए दबाव बनाता था। बात नहीं करने पर उसके फोटो, वीडियो वायरल करने, उसकी शादी नहीं होने देने की धमकी देता था। विरोध करने पर भाई को जान से मरवाने की धमकी भी देता था। दबाव में आकर जब वह उससे बात करने के लिए गई तो उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। जानकारी होने पर जब उसका भाई मौके पर पहुंचा तो उसने उसके भाई के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2),351(2),75 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें