फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं बनी तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Wed, 11 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क निर्माण न होने के विरोध में प्रदर्शन करते रतनपुर के ग्रामीण। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में जर्जर सड़क न बनने से क्षुब्ध रतनपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव रतनपुर से लेकर पर्वाना तक दो किमी की सड़क एक दशक से जर्जर है। रतनपुर गांव के बीच सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए है। पानी निकासी का समाधान न होने के चलते गांव का पानी उन गड्ढों में भरा रहता है। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर सर्वसम्मति से चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया।

ग्रामीणों ने पूरे गांव के मुख्य मार्ग पर काले झंडे और बैनर लगा दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन में मामचंद, रामसिंह, ओमप्रकाश सिंह, नोबत सिंह, प्रेम बाल्मीकि, हरपाल सिंह, राजकुमार जाटव, जयपाल सिंह,  रामबीर सिंह, अंतराम आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें