फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई 10 वीं में आलोक तोमर ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएसई 10 वीं में आलोक तोमर ने किया जिला टॉप
विज्ञापन

जहांगीराबाद। आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट रविवार को घोषित किया गया। इसमें सेंट जोसफ स्कूल के आलोक तोमर ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं 96.4 फीसदी अंक के साथ सिद्धार्थ चौधरी दूसरे और 96.2 प्रतिशत अंक के साथ फुरकान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले में आईसीएसई का एक ही विद्यालय है। इसमें 165 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
जिले में आईसीएसई का जहांगीराबाद में विद्यालय है। रविवार को शाम 5:30 बजे रिजल्ट जारी हुआ। अधिकतर छात्र-छात्राएं रिजल्ट देखने के लिए विद्यालय में पहुंच गए। रिजल्ट जारी होते ही शिक्षक और स्टॉफ ने छात्र-छात्राओं को प्राप्त अंक दिखाए। इसके बाद छात्रों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी छात्रों ने जिले के तीनों टॉपर छात्र अलोक तोमर, सिद्घार्थ चौधरी और फुरकान को कंधे पर उठाकर बधाई दी। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। विद्यालय का रिजल्ट शतप्रतिशत होने पर शिक्षक और स्टॉफ ने भी खुशी मनाई। अभिभावकों ने भी बच्चों और स्टॉफ को बधाई दी। आलोक तोमर ने 500 में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। छात्र सिद्धार्थ चौधरी ने 482 अंक लाकर दूसरा और छात्र फुरकान 481 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के फादर डैनी ने बताया कि सभी विद्यार्थी पास हुए हैं। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत रिजल्ट होने के साथ ही सभी छात्र-छात्रा प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। कॉलेज के 30 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर्स को सम्मानित करेगा विद्यालय
फादर डैनी ने बताया कि टॉपर बच्चों को देखकर खुशी है। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिससे वह भविष्य में और मेहनत करके अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
आईसीएसई हाईस्कूल टॉप 10 सूची
1- आलोक तोमर 483 नंबर (96.6 प्रतिशत)
2- सिद्धार्थ चौधरी 482 नंबर (96.4 प्रतिशत)
3- फुरकान 481 नंबर (96.2 प्रतिशत)
4- विभु शर्मा 480 नंबर (96 प्रतिशत)
5- विनीत मीणा 479 नंबर (95.8 प्रतिशत)
5- मोनिका यादव 479 नंबर (95.8 प्रतिशत)
5- अनुज शर्मा 479 नंबर (95.8 प्रतिशत)
6- चिराग गर्ग 478 नंबर (95.6 प्रतिशत)
6- कनिका चौधरी 478 (नंबर 95.6 प्रतिशत)
7- अक्षता बंसल 474 नंबर (94.8 प्रतिशत)
7- सोनल खान 474 नंबर (94.8 प्रतिशत)
7- आर्यन कुमार 474 नंबर (94.8 प्रतिशत)
7- दीपिका चौधरी 474 नंबर (94.8 प्रतिशत)
8- शिवांश अग्रवाल 473 नंबर (94.6 प्रतिशत)
9- पलक सैनी 468 नंबर (93.6 प्रतिशत)
10- आध्या श्रीवास्तव 466 नंबर (93.2 प्रतिशत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें