पुलिस ने कार को हिरासत में ले लिया है। शिकारपुर सीएचसी में पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति सतवीर और पत्नी सुनीता अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढक नगला में एक लग्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोनों पति पत्नी खुर्जा थाना क्षेत्र के कनैनी शाहबाजपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।