फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान, साहिल और नीला ड्रम: पत्नी के आशिक का पोस्ट देख डरा पति, मारे जाने के खौफ से प्रेमी को सौंप दी बीवी

Thu, 19 Mar 2026 09:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

पोस्ट में मेरठ में हुए एक जघन्य हत्याकांड की आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की फोटो के साथ कैप्शन में सीमेंट और ड्रम लिखा हुआ था। पति ने इसे सीधे तौर पर अपनी मौत का अल्टीमेटम मान लिया। प्रेमी की इस सांकेतिक धमकी और पत्नी की अड़ियल जिद से परेशान पति ने हार मान ली। 
विज्ञापन
मुस्कान-साहिल और ड्रम का पोस्ट देखकर खौफ में आया पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया की एक धमकी ने वैवाहिक विवाद का अंत अलगाव के साथ कर दिया। मेरठ के चर्चित हत्याकांड की तर्ज पर नीला ड्रम और सीमेंट का खौफ दिखाकर एक प्रेमी अपनी प्रेमिका विवाहिता को उसके पति के घर से ले जाने में कामयाब रहा। अपनी जान पर खतरा मंडराता देख पति ने भी पुलिस की मौजूदगी में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा करना ही बेहतर समझा।

विज्ञापन

महिला को बहुत समझाया पर नहीं छोड़ी जिद
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी जिले की ही एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच दरार आ गई। विवाद की मुख्य वजह महिला का पूर्व से चल रहा प्रेम प्रसंग था। मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए मीडिएशन सेल बुलाया गया। वहां महिला को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही और पति पर कई आरोप लगाए। 

पोस्ट देखकर खौफ में आया पति
काउंसलिंग के दौरान जब समझौता कराने के प्रयास चल रहे थे, तभी पति की नजर फेसबुक पर पत्नी के प्रेमी द्वारा डाली गई एक पोस्ट पर पड़ी। इस पोस्ट ने पति के पैरों तले जमीन खिसका दी। पोस्ट में मेरठ में हुए एक जघन्य हत्याकांड की आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की फोटो के साथ कैप्शन में सीमेंट और ड्रम लिखा हुआ था। पति ने इसे सीधे तौर पर अपनी मौत का अल्टीमेटम मान लिया। प्रेमी की इस सांकेतिक धमकी और पत्नी की अड़ियल जिद से परेशान पति ने हार मान ली। पीड़ित पति ने बताया कि जब पत्नी किसी भी कीमत पर साथ रहने को तैयार नहीं थी और ऊपर से जान का खतरा था, तो उसने परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस बोली- महिला अपनी मर्जी से गई
महिला ने पहले पति पर आरोप लगाए थे और बाद में प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। तीनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ चली गई है। जल्द ही पति-पत्नी के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - बोबेश, महिला सेल प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें