फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घर में चोरी हो जाए तो लोन नहीं चुकाना पड़ता': बीवी पर था भारी कर्जा, पति ने डाल दिया खुद के आशियाने में डाका

Sat, 08 Aug 2026 04:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनकी पत्नी पर स्वयं सहायता समूह का एक लाख रुपये ऋण था। जो वह चुका नहीं पा रहे थे। किसी ने उसको जानकारी दी कि यदि घर में चोरी हो जाए तो ऋण माफ हो जाता है। इसी के चलते उसने घर में चोरी की योजना बनाई और अपने घर में रखी नकदी व पायल चोरी कर ले गया। 
विज्ञापन
युवक ने की अपने ही घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित अरनिया थाना पुलिस ने घर में कूमल लगाकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी पत्नी का समूह ऋण खत्म कराने के लिए अपने ही घर में चोरी कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चोरी की गई नकदी व चांदी की पायल बरामद की। 

विज्ञापन


दीवार तोड़कर घर में घुसा था
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पांच अगस्त को अरनिया थाना क्षेत्र के सूरतपुर खुर्द गांव निवासी छत्रपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि चार अगस्त की रात को वह ईंट भट्ठा पर चौकीदारी की नौकरी करने गए थे। उनकी पत्नी व बहू घर में अकेली थीं। इसी दौरान कोई उनके घर की दीवार तोड़कर अंदर आया। 

निशानदेही पर चोरी का माल बरामद
कमरे में रखी नकदी व गहने चोरी कर ले गया। इसी के आधार पर अरनिया थाना व स्वाट टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। जांच में सामने आया कि छत्रपाल के बेटे शिवम उर्फ कान्हा ने ही अपने घर में चोरी की थी। इसी के चलते पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही से चोरी किया गया सामान बरामद किया। 
विज्ञापन

किसी ने बताया था घर में चोरी हो जाए तो लोन नहीं चुकाना पड़ता है
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनकी पत्नी पर स्वयं सहायता समूह का एक लाख रुपये ऋण था। जो वह चुका नहीं पा रहे थे। किसी ने उसको जानकारी दी कि यदि घर में चोरी हो जाए तो ऋण माफ हो जाता है। इसी के चलते उसने घर में चोरी की योजना बनाई और अपने घर में रखी नकदी व पायल चोरी कर ले गया। सीओ ने बताया कि घटना शिवम ने ही की है। इस विषय में परिवार के अन्य किसी सदस्य को जानकारी नहीं थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें