फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के ना लौटने पर टंकी पर चढ़ा पति: मायके से वापस नहीं आ रही महिला, साथ चलने से साफ किया था मना

Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर (बुलंदशहर)

सार

सोमवार देर रात तोरई में दीपक शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया। पत्नी के इन्कार पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर जिले के अनुपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव तोरई में सोमवार देर रात एक युवक शराब के नशे में गांव की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। पत्नी के मायके से साथ लौटने से इनकार करने पर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन


सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव अगुपुरा निवासी दीपक की पत्नी मिथलेश पिछले 15 दिनों से तोरई स्थित अपने मायके में थी। देर शाम दीपक नशे की हालत में पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ मना कर दिया। नाराज दीपक सीधा पानी की टंकी पर जा चढ़ा और हंगामा करने लगा। सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस और परिजनों की समझाइश व सुबह विदाई के आश्वासन के बाद युवक को नीचे उतारा गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें