फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मायके में महिला पर पति ने किया हमला, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। इलायचीपुर गांव एक युवक ने ससुराल पहुंचकर पत्नी, ससुर और साले के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद महिला ने पति और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता सोनी ने बताया कि उनका रामपार्क ख्वाजा पार्क कॉलोनी निवासी रोहित से 21 साल पहले विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उनके बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद वह अपने मायके आकर रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 22 मार्च को वह अपने मायके में थी और उनका पति रोहित अपने दो साथियों संग पहुंचा। रोहित ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनके पिता संजय पाठक और भाई सुमित भी बाहर आ गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट री। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें