फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव जलेसर जनपद एटा निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अ्पनी बहन प्रियंका की शादी एक साल पहले गांव नगला टोटा माजरा राया जनपद मथुरा निवासी संजय के साथ की थी। प्रियंका संजय के साथ औद्योगिक क्षेत्र में किराए पर रहती थी। प्रियंका जींस बनाने की फैक्टरी में काम करती थी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर संजय ने अपने भाई सनी, पिता रामखिलाड़ी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ पिलाकर प्रियंका की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। आरोपी पति संजय को औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें