खुर्जा जंक्शन। कोलकाता से चलकर कालका जाने वाली हावड़ा कालका मेल बुधवार को तीन घंटे देरी से खुर्जा जंक्शन पर पहुंची। इसके अलावा पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली टीएडी पैसेंजर दो घंटे, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटे, अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे देरी से पहुंची। संवाद