फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे भरेंगे गड्ढे, टेंडर के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार

Sat, 29 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
योगीराज में सड़कों की हालत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने का सपना जिले में अधूरा रह सकता है। गड्ढा मुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा चिन्हित 79 मार्गों में से महज 40 मार्गों के गड्ढे भरने के लिए ठेकेदारों ने टेंडर के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


39 मार्गों पर ठेकेदारों ने टेंडर के लिए आवेदन करने में रुचि नहीं दिखाई। खाली रह गए टेंडरों को विभाग दोबारा जारी करने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को 15 जून तक प्रदेश की सड़कों के गड्ढे भरने के आदेश दिए थे।

जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने जनपद की 240 खराब सड़कों को दुरुस्त कराने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। प्रस्ताव पास होने के बाद विभाग ने 79 मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए टेंडर जारी किए थे। जिनमें से 40 मार्गों पर टेंडर लेने में ठेकेदारों ने आवेदन किया। जबकि 39 मार्गों पर ठेकेदारों ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


टेंडर के लिए आवेदन करने वालों में कुछ मार्गों पर ही एक से ज्यादा ठेकेदार ने आवेदन किया है। ज्यादातर मार्गों पर एक ही ठेकेदार ने आवेदन किया है। ऐसे में विभाग की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। विभाग ने दोबारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग देवेश कुमार तिवारी ने बताया कि 79 में से 39 मार्गों पर ठेकेदार टेंडर के लिए आवेदन नहीं किए हैं। इसके लिए दोबारा टेंडर निकाले जा रहे हैं। 

जानकार बताते हैं कि उत्तराखंड से गिट्टी आने पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है। राजस्थान से आने वाली गिट्टी को ठेकेदार सड़क निर्माण में पसंद नहीं करते। मैटेरियल और उसकी ढुलाई महंगी होने के चलते ठेकेदार टेंडर के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें