नगलिया उदयभान गांव निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह से ही बारिश हो रहा थी, जिसके चलते उनके मकान की छत टपक रही थी। ऐसे में वह और परिवार के अन्य लोग बाहर की ओर आ गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक पीछे वाले कमरे की छत टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था, लेकिन छत गिरने से आंगन की ओर खड़े पशुओं पर मलबा गिर गया।
इसमें दोनों पशु मामूली रूप से चोटिल हो गए और कमरे में रखा सामान खराब हो गया। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। वहीं, एसडीएम सतेंद्र सिंह का कहना है कि मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है।