फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी खर्चे पर बिना लक्षण के कोरोना मरीजों को मिलेगी होटल की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब निजी खर्चे पर बिना लक्षण के कोरोना मरीजों को मिलेगी होटल की सुविधा
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन द्वारा बनाए गए कोविड-19 केयर सेंटर में मनचाही सुविधा न मिल पाने से कोरोना की जांच कराने से कतरा रहे बिना लक्षण वाले संपन्न लोग अब निजी खर्चे पर होटल में उपचार करा सकेंगे। नगर के डीएम रोड स्थित एक होटल को एल-1 स्तर का अस्पताल बनाने के लिए अधिकृत कर लिया गया हैं। जहां प्रतिदिन 1500 रुपये देकर अपना उपचार करा सकेंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर विभाग ने एक होटल में एल-1 प्लस स्तर की व्यवस्था की है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि डीएम रोड स्थित राजदरबार होटल में अवस्थापन एवं भोजन पर आने वाला खर्च मरीजों को वहन करना होगा। डबल ऑक्युपेंसी के कमरे का किराया प्रतिदिन दो हजार रुपये और सिंगल ऑक्युपेंसी पर प्रतिदिन 15 सौ रुपये मरीजों को देना होगा। यहां सिर्फ लक्षण विहीन मरीजों को रखा जाएगा। चिकित्सा व्यवस्था सरकारी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें