फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिवाली पर रेडीमेड रंगोली व फूलों से सजेंगे घर-आंगन

विज्ञापन
नगर की एक दुकान पर रखा साज-सज्जा का सामान। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ने लगी है। घरों को सजाने के लिए लोग रंग-बिरंगी सजावटी सामग्री के साथ रंगोली व रेडीमेड फूल के नए डिजाइन भी खरीद रहे हैं। जिससे कम समय में घर की साज-सज्जा की जा सके।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर नगर समेत जिलेभर के बाजारों में दुकानें सजने लगी हैं। घर-घर पहले जहां रंगों से रंगोली बनाई जाती। उसकी जगह बाजार में रेडीमेड रंगोली ने ले ली है। बाजार में इस बार रेडीमेड रंगोली के कई विकल्प उपलब्ध हैं। समय की कमी और आसानी से आकर्षक डिजाइन तैयार करने की सुविधा के चलते पेपर स्टेंसिल, बॉटल, रेत और स्पार्कल रंगोली लोगों को आकर्षित कर रही है।
दुकानदारों के अनुसार, अलग-अलग कीमतों और डिजाइन में उपलब्ध इन रंगोलियों की मांग बढ़ रही है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की रंगोली और रेडीमेड फूल 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक अलग-अलग वैरायटी में मौजूद है। व्यापारी नवीन सिंघल व अमन अग्रवाल ने बताया कि बॉटल रंगोली की कीमत 90 से 200 रुपये तक है। इसमें छोटी बॉटलों में रंग भरे होते हैं, जिससे रंगोली बनाना आसान रहता है।
विज्ञापन

रेत रंगोली में रंगीन रेत का इस्तेमाल होता है, जिससे सफाई में भी आसानी रहती है। वहीं चमकदार कणों वाली स्पार्कल रंगोली 50 से 200 रुपये तक उपलब्ध है। व्यापारी मनीष शर्मा व केशव ने बताया कि बाजार में फूलों, माता के चरणों और धार्मिक आकृतियों वाले पेपर रंगोली स्टेंसिल उपलब्ध हैं। पेपर से बनी रंगोली की कीमत 10 से शुरुआत है, जबकि कार्डबोर्ड के स्टेंसिल 150 से 500 रुपये तक मिल रहे हैं। इनकी मदद से कम समय में आकर्षक रंगोली बनाई जा सकती है।
महिला सोनम व तनु ने बताया कि रेडीमेड रंगोली से समय जरूर बचता हैृ लेकिन हाथों से बनाई रंगोली का आकर्षण अलग होता था। उसमें मेहनत, कल्पना और अपनापन झलकता था। तकनीक और सुविधाओं के साथ रंगोली बनाने का तरीका बदला है लेकिन दिवाली पर आंगन को रंगों से सजाने का उत्साह आज भी कायम है। बाजार से रेडीमेड रंगोली के साथ कलर भी लिए है। जिससे हाथों से भी रंगोली बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें