हॉकी में मेरठ की टीम ने अयोध्या को दी शिकस्तबुलंदशहर।पहले मैच में मेरठ की हॉकी टीम ने अयोध्या की टीम को 20 अंकों की बढ़त लेकर जीत हासिल की।प्रतियोगिता के आयोजक सीपी अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मैच खेले गए।
बुलंदशहर। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता 2022 की शुरूआत शुक्रवार को हो गई। 19 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि डीएम सीपी सिंह ने शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया। पहले दिन आठ टीमों के बीच चार मैच खेले गए। पहले मैच में मेरठ की हॉकी टीम ने अयोध्या की टीम को 20 अंकों की बढ़त लेकर जीत हासिल की।
हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा मैच जिला प्रयागराज और मुरादाबाद की टीम के बीच हुआ और मुरादाबाद की टीम यह मैच तीन अंकों से जीत लिया। तीसरा मैच लखनऊ और बरेली की हॉकी टीमों के बीच हुआ और लखनऊ की टीम ने 90 अंकों की बढ़ लेकर जीत दर्ज कराई। इसी तरह चौथा मैच गोंडा और आजमगढ़ की टीम के बीच हुआ और गोंडा की टीम के खिलाड़ियों ने यह मैच 20 अंकों की बढ़त लेकर जीत दर्ज करवाई। प्रतियोगिता के आयोजक सीपी अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मैच खेले गए। जबकि शनिवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज के खेल मैदान समेत तीन स्थानों पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम देख उपस्थित सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। डीएम सीपी सिंह ने प्रतिभाग करने वाले टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा भी युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सहयोग किया जा रहा है। इस प्रकार की प्रतियोगिता खेलने से स्वास्थ्य के साथ युवाओं के भीतर छिपी प्रतिमा को भी निखारने के लिए एक अच्छा माध्यम है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता आयोजन समिति को निर्देशित किया गया कि बाहर से आई टीमों के खिलाड़ियों व कोच आदि के रहने, खाने, पीने आदि की उचित व्यवस्था को कराया जाए। ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि मैदान में मोबाइल शौचालय, पेयजल और साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाए। इस मौके पर आनंद शर्मा, संजय गौतम, शिवानी सिंह, शिवानी शर्मा, चंद्र किरण, कौशल व जोगिंद्र आदि मौजूद रहे।